पटियाला : पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में पानी की टूटी को लेकर पड़ोसी परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद सोमवार रात खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में 45 वर्षीय अमरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जगदीप सिंह, ज्योति और खुशवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से गांव भोगला में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सरकारी टूटी से पानी लेने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने 12 बोर की बंदूक से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें अमरजीत सिंह की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक के रिश्तेदार दर्शन सिंह ने बताया कि पड़ोसी ने मामूली झगड़े को तूल देकर फायरिंग की, जिसमें उनके परिवार की दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अजे अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। राजपुरा के सरकारी अस्पताल की एसएमओ सोनिया जंगवाल ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ की कमी के कारण मृतक अमरजीत सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंद्रा अस्पताल, पटियाला भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
