लुधियाना। लुधियाना एमबीडी मॉल के सामने उस समय लोग हड़बड़ा गए जब 50 लाख रुपए की BMW कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को खाक करना शुरू कर दिया। आग तेजी से बढ़ने लगी और कार आग का गोला बन गई। जैसे ही इसका पता कार चालक को चला तो उसने गाड़ी को किनारे पर खड़ा कर दिया और कार से उतर गया। आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है कि किस कारण से यह घटना घटी है लेकिन अच्छी बात रही कि समय से कार सवार खुद को बचा कर उतर गए।
कार में सवार थे 2 लोग
जानकारी के मुताबिक कार चला रहे आकर्षित ने जैसे ही देखा कि कार की बोनट से धुआं निकल रहा है तो उसने गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया। देखते ही देखते कार ने अचानक तेज आग पकड़ ली, जिसके बाद कार चला रहे आकर्षित ने अपनी दोस्त के साथ गाड़ी से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।

मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश तो करते रहे, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। रात करीब 11:30 बजे लोकल अड्डे स्थित फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके की ओर रवाना हुआ। लगभग कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद आग नियंत्रित कर ली गई लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

