इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में डॉक्टर की लापरवाही से हुई 2 साल की बच्ची की मौत के बाद उसे दफना दिया गया था। लेकिन आज इसे दोबारा कब्र खुदवाकर निकाला गया है। जिसके बाद पोस्टमार्टम में जांच के लिए भेज दिया गया है। 

बता दें कि उल्टी-दस्त के बाद बच्ची का तीन अस्पतालों में इलाज चला था। लेकिन अचानक उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद इलाज में लापरवाही के आरोप लगे थे। परिजनों ने अस्पताल पर गलत उपचार का आरोप लगाया था जिस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी।

एसडीएम की अनुमति के बाद शव को कब्र से बाहर निकालकर पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सुरक्षित रख लिया है। अब दवाओं और इलाज की जांच   होगी। भंवरकुआं पुलिस तीनों अस्पतालों से उपचार संबंधी दस्तावेज जुटा रही है। जांच के बाद खुलासा होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m