दिलशाद अहमद, सूरजपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नदी किनारे एक युवक की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। यह मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 24 वर्षीय ऋषिकेश राजवाड़े, निवासी खोपा के रूप में हुई है। उसका शव नदी किनारे मिला है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पुल से नीचे छलांग लगाई होगी। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।