लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। जिले के गुण्डरदेही नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब शीतला तालाब में दो दिनों से लापता 35 वर्षीय युवक संतोष पटेल का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है।

दो दिन से लापता था युवक

जानकारी के अनुसार, संतोष पटेल पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। सोमवार को स्थानीय लोगों ने गुण्डरदेही नगर के शीतला तालाब में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

narayana

घटना की सूचना मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H