Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज में आज रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पांच दिनों से लापता युवक का शव एक कुएं से बरामद हुआ। कुएं में युवक का शव मिलते ही पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूरा मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है।

सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हरदो गांव निवासी पवन मांझी पुत्र रामायण मांझी के रूप में हुई। मृतक पवन बीते 25 फरवरी से लापता था। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने 28 फरवरी को कुचायकोट थाने में पवन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

युवक का शव मिलने के बाद से परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पवन की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। साथ ही सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार में दर्दनाक हादसा: शौचालय टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर