Urvashi Rautela In CG : राम कुमार यादव, अंबिकापुर. नवरात्र के पावन पर्व पर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला गुरुवार को पहली बार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पहुंचीं. यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों और सरगुजा के प्राकृतिक वातावरण की तारीफ की. अभिनेत्री ने कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्हें खूब प्यार मिला.

Urvashi ने महामाया मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

अंबिकापुर पहुंचने के बाद उर्वशी रौतेला ने प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शन करने के बाद वे गरबा और डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल हुईं. बॉलीवुड अभिनेत्री के आगमन से आयोजन में खास आकर्षण देखने को मिला. उनकी एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में उत्साह नजर आया.

Urvashi Rautela ने की छत्तीसगढ़ के लोगों की तारीफ

कार्यक्रम के दौरान उर्वशी रौतेला ने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सरगुजा के प्राकृतिक वातावरण की जमकर तारीफ की. अभिनेत्री ने कहा कि यहां का वातावरण बेहद अच्छा और स्वच्छ है. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्हें यहां खूब प्यार मिला.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर किया खुलासा

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत के दौरान उर्वशी रौतेला ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि ‘Kasoor-2’ और ‘Inspector Avinash’ के नए सीजन समेत कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. उनके इस अपडेट से प्रशंसकों को आने वाले समय में उनके नए काम देखने की उम्मीद जगी है.

डांडिया नाइट में दिखा खास आकर्षण

अंबिकापुर में आयोजित गरबा कार्यक्रम में उर्वशी रौतेला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. बॉलीवुड अभिनेत्री की मौजूदगी से कार्यक्रम में खास रौनक देखने को मिली और लोगों में उत्साह बना रहा. 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H