प्रदीप मालवीय, उज्जैन। आज बुधवार (1 अप्रैल) सुबह बॉलीवुड के मशहूर सितारों ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। सुपरस्टार अक्षय कुमार, एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। तीनों कलाकारों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना बताई। चांदी द्वार से जल अर्पण करने के बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान तीनों ही भगवान महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए।
READ MORE: 1 अप्रैल महाकाल आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
दर्शन पूजा के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया का स्वागत किया गया। अक्षय कुमार ने इस दौरान कहा, “परिवार के सुख-सम्मृद्धि के साथ ही देश की तरक्की की कामना की है। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि वे हमारे देश को अव्वल बनाए रखें और देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहे।”मंदिर पहुंचने से लेकर दर्शन के बाद बाहर निकलने तक मंदिर परिसर में फैंस की भारी भीड़ जमा रही।
READ MORE: MP Morning News: प्रदेश में आज से शुरू होगा “स्कूल चलें हम” अभियान, आज 1 अप्रैल से कई चीजे होंगी महंगी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए लोग उत्साहित थे और सेल्फी लेने के लिए आगे-पीछे दौड़ते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर प्रबंधन ने पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। यह यात्रा अक्षय कुमार और उनके परिवार की आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बताई जा रही है। महाकाल की नगरी में इन सितारों के दर्शन से भक्तों और फैंस में खास उत्साह देखा गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

