शब्बीर अहमद, भोपाल। कांग्रेस पार्टी में फिर हलचल मच गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व और कामकाज पर युवक कांग्रेस की बैठक में खुलकर सवाल उठे हैं। बैठक में जीतू पटवारी खुद मंच पर मौजूद थे। इस दौरान हुजूर विधानसभा के अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा: “मैं आपके पास दो बार आया, घंटों इंतजार किया। आप बंगले से बाहर आते हैं, कार में बैठते हैं और कहते हैं कि चलो बाद में मिलते हैं। कोई भी कार्यकर्ता आपसे मिलने आए तो उसे गंभीरता से सुनें।”
READ MORE: MP-UP Sahyog Sammelan: विश्वनाथ-महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच MoU, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं
युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतीक अंसारी ने भी जीतू पटवारी के करीबी कुणाल चौधरी को लेकर सवाल उठाए। अतीक अंसारी ने कहा: “आप सिर्फ कुणाल चौधरी के लोगों से मिलते हैं।” बैठक में जीतू पटवारी ने खुद युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा था कि “आप लोग मेरी कमियां बताएं”। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खुलकर जीतू पटवारी की कमियों और कामकाज पर सवाल उठाए।
READ MORE: महाकाल के दरबार पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद, नक्सलवाद पर कही ये बड़ी बात
यह घटना युवक कांग्रेस की बैठक के दौरान हुई, जिसमें पार्टी के अंदरूनी असंतोष साफ तौर पर सामने आया। कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के व्यस्त कार्यक्रम और आम कार्यकर्ताओं से दूरी बनाने का आरोप लगाया।

