पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में सोमवार देर रात विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद सभी बेहद घबरा गए और आसपास के इलाके में सनसनी। कुछ समय बाद पता चला कि आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने हमले की जिम्मेदारी ली है। विस्फोट पुलिसकर्मी के चाचा के घर पर हुआ। बटाला के पुलिस से आई खबर के अनुसार यह कम तीव्रता वाला विस्फोट था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
बदले में उठाया यह कदम
आतंकवादी हैप्पी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने लिखा है कि मैं, हैप्पी पाशियान और भाई शेरा, उस घटना की जिम्मेदारी लेते हैं जहां गांव रायमल में पुलिस अधिकारी जतिंदर के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ।
दो महीने पहले, वह कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मेरे घर आया, मेरे परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और कैमरों से डीवीआर जबरन निकाल लिए। इससे पहले भी उन्होंने रामदास क्षेत्र में अन्य परिवारों के साथ ऐसा गलत किया था, जिसे हमने न तो पहले बर्दाश्त किया और न ही अब करेंगे। आपको बता दें कि उसने यह भी कहा है कि इस तरह की पुलिस की हरकत आगे भी नहीं बर्दास्त की जाएगी।

आतंकी ने यह भी धमकी दी है कि जिस भी पुलिसकर्मी का पुलिस अधिकारी को ये सब करने का शौक है, वे एक बार अपने परिवार की तरफ देख कर ये शौक पैदा करें। हमारी तरफ से ईंट का जवाब पत्थर के साथ दिया जाएगा और जैसे पुलिस फेक एनकाउंटर करने से नहीं हट रही और नाजायज परिवारों को तंग करने से नहीं हट रही, बहुत जल्दी जवाब एक बहुत बड़ा एक्शन करके दिया जाएगा। जिसमें पुलिस अधिकारी टारगेट होंगे।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
