लुधियाना के दोराहा में गुरु तेग बहादुर रोड पर एक खाली प्लॉट में बम जैसी वस्तु मिलने से आज दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरु तेग बहादुर रोड स्थित एक रिहायशी इलाके में एक व्यक्ति खाली प्लॉट में गया था। वहां उसे एक बड़ी गोल लोहे की वस्तु दिखाई दी, जो बम जैसी लग रही थी। इसे देखकर उसने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। यह खबर पूरे शहर में फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया।

जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सड़क पर आवाजाही रोक दी गई। एसएचओ राव बीरेंद्र सिंह ने बताया कि खाली प्लॉट में लोहे का एक बड़ा टुकड़ा मिला है, लेकिन इसे बम कहना अभी सही नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जांच टीम मौके पर आ रही है और उनकी रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
