राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एक हफ्ते के भीतर स्कूलों को धमकी मिलने की यह दूसरी घटना है, जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में चिंता बढ़ गई है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत सभी प्रभावित स्कूलों में पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया।
इससे पहले 9 फरवरी को भी सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल मिला था। उस समय भी पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने जांच की थी, लेकिन किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और कॉल/मैसेज की तकनीकी जांच कर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक बीटी तमिल स्कूल झंडेवालान, ब्रिटिश स्कूल और एसपीवी स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिससे हड़कंप मच गया। सुबह करीब नौ बजे स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया और परिसर की सघन जांच शुरू की गई। सुरक्षा एजेंसियां स्कूल भवनों, कक्षाओं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। हालांकि अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
झंडेवालान के बीडी तमिल एजुकेशन को मिली ईमेल
दिल्ली पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह देश की राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। धमकी वाली पहली कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर डिपार्टमेंट, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वॉड के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सभी प्रभावित स्कूलों को खाली करा लिया गया, ताकि किसी भी तरह के खतरे से छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित रखा जा सके।
सोमवार को इन स्कूलों को मिली थी धमकी
दिल्ली में कई नामी स्कूल निशाने पर, जांच तेज दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इससे पहले सोमवार को भी देश की राजधानी के नौ स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। ये धमकियां सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच भेजी गई थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तुरंत प्रभावित स्कूलों में पहुंचीं और एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
साउथ दिल्ली के स्कूल भी निशाने पर
दक्षिणी दिल्ली में तीन स्कूलों को धमकी मिली, जिनमें लोधी रोड स्थित एयर फोर्स स्कूल, केआर मंगलम स्कूल और सादिक नगर का द इंडियन स्कूल शामिल हैं।
अन्य प्रभावित स्कूल
सोमवार को जिन अन्य स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का CM स्कूल, INA का DTA स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस ईमेल भेजने वालों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


