कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। कभी 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 4 साल का मासूम… आज बन गया 26 साल का गबरू जवान! और जब अचानक उसकी मुलाकात सांसद नवीन जिंदल से हुई—तो खुद सांसद भी पहचानकर हैरान रह गए।
क्या था वो पुराना किस्सा?
साल 2006… हरियाणा के शाहबाद के हल्दाहेड़ी गांव में एक छोटा बच्चा “प्रिंस” खेलते-खेलते 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था।
चार दिन तक पूरा इलाका दुआ कर रहा था, रेस्क्यू टीम जान पर खेलकर उसे निकालने में जुटी थी… और मौके पर खुद मौजूद थे सांसद नवीन जिंदल।
फिर 22 साल बाद क्या हुआ?
अब वही प्रिंस… अचानक कुरुक्षेत्र में पोलो मैच देखने पहुंचा। जब किसी ने सांसद से कहा—“ये वही बोरवेल वाला प्रिंस है”… तो जिंदल जी खुद चौंक गए! उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से कहा—
“ये वही बच्चा है, जिसके लिए हम सबने 4 दिन तक दुआ की थी!”
अब क्या करता है प्रिंस?
प्रिंस अब 26 साल को हो गया है। एकदम फिट और गबरू जवान.. फिलहाल वह अंबाला से ITI की पढ़ाई कर रहा है।
सांसद ने उसकी फिटनेस और पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ की।

वो पल क्यों है खास?
ये सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी…
ये 22 साल पहले की दुआओं, डर और उम्मीदों का “लाइव रीयूनियन” था।
- Bihar Top News 02 September 2026: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ पटना में शिकायत, CM ने शुरू किया चिकित्सा आपके द्वार अभियान
- बदलेगी शहरों की सूरत, अवैध निर्माण पर ड्रोन की नजर, सीएम धामी ने दिया अल्टीमेटम
- नेरली घाटी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक, सड़क पर लगा लंबा जाम, यातायात सुचारू कराने में जुटी पुलिस
- मोहल्ला क्लीनिक से भूमिगत बिजली तारों तक… AAP ने राजस्थान निकाय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र
- MP Road Accident: मैहर में खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत 6 घायल, उमरिया में सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत, लंबी उम्र के लिए मां ने रखा था व्रत



