कुंदन कुमार, पटना। TRE-4 शिक्षक भर्ती विज्ञापन का इंताजर कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बीपीएससी ने TRE-4 के तहत होने वाली शिक्षक बहाली को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। जारी विज्ञापन के अनुसार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति होनी है। भर्ती में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षक शामिल हैं।

1 सितबंर से भरे जाएंगे फॉर्म

अभ्यर्थी टीआरई-4 शिक्षक भर्ती के लिए 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। महीने की अंतिम तारीख यानी की 30 सितंबर 2026 को ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख होगी। यानी की छात्रों को फॉर्म भरने के लिए 1 महीने का समय मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ ही फीस जमा करने की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 है।

जानें किस वर्ग के लिए कितने पदों पर भर्ती?

  • TRE-4 के तहत कक्षा 1 से लकर कक्षा 5 तक के लिए कुल 38,47 पदों पर भर्ती होगी।
  • कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए 8,563 पदों पर भर्ती होगी।
  • कक्षा 9 से कक्षा 10 के लिए कुल 3,877 पदों पर भर्ती होना है।
  • कक्षा 11 और 12 के लिए 16,101 पदों पर भर्ती होगी।

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं छात्र

गौरतलब है कि छात्र नेता दिलीप कुमार की अगुवाई में आज 18 अगस्त (मंगलवार) से राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्र न्याय सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई थी। हालांकि आंदोलन के पहले ही दिन बीपीएससी ने TRE-4 की शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या छात्रों का आंदोलन विज्ञापन जारी होने के साथ ही खत्म होता है या नहीं? क्योंकि अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों की मुख्य मांग भले ही सरकार ने मान ली हैं और विज्ञापन भी जारी कर दिया है। लेकिन छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में TRE 4 शिक्षक भर्ती के अलावा BSSC, लाइब्रेरियन, दरोगा और सिपाही भर्ती की मांग लेकर यह बड़ा आंदोलन किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने दिया था हिंट

बता दें कि टीआरई-4 भर्ती व विज्ञापन को लेकर आज शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा हिंट भी दिया था। दरअसल राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि, किसी भी समय बीपीएससी द्वारा TRE-4 की वैकेंसी आ सकती है। शिक्षा विभाग ने उसकी पूरी प्रक्रिया कर ली है और बीपीएससी बहुत जल्द ही आवेदन आमंत्रित करेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि, छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं? उन्हें तो पढ़ाई करनी चाहिए। किसी के बहकावे में आकर वह ऐसा नहीं करें। वह अपने घर पर जाएं और तैयारी करें। यही उनके लिए अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें- 17 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, एके-47 फायरिंग और एनकाउंटर विवाद के बाद सरकार का बड़ा एक्शन