पूर्णिया। यह कहानी 11 साल पहले पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान शुरू हुई थी। लखीसराय की युवती और पूर्णिया के अंजय कुमार ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। संघर्ष के दिनों में युवती ने अंजय का पूरा साथ दिया, यहां तक कि 6 साल पहले उसने अपने परिवार तक को छोड़ दिया और अंजय के साथ रहने लगी। दोनों ने साथ में बिहार दरोगा और शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षाओं की तैयारी की।
सफलता मिलते ही टूटे वादे
किस्मत ने तब करवट ली जब 2023 में अंजय ने BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली और पूर्णिया के कसबा में उसकी नियुक्ति हो गई। दूसरी ओर, युवती दरोगा भर्ती के इंटरव्यू में असफल रही। नौकरी मिलते ही अंजय के सुर बदल गए। उसने अपनी प्रेमिका से दूरी बनानी शुरू कर दी और गुपचुप तरीके से दूसरी जगह शादी तय कर ली।
मंडप सजने से पहले पहुंची पुलिस
युवती को जैसे ही पता चला कि अंजय 14 मार्च को किसी और से शादी करने जा रहा है, उसने हार नहीं मानी। न्याय की गुहार लेकर वह पूर्णिया महिला थाना पहुंची। थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR दर्ज की।
छापेमारी और आरोपी की फरारी
जब पुलिस की टीम शादी वाले घर (बीकोठी) पहुंची, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही दूल्हा अंजय कुमार गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अब न्यायालय में धारा 183 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

