अमेरिका-ईरान तनाव के बीच जहां स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, वहीं भारत से जुड़ा LPG टैंकर सर्व शक्ति सुरक्षित रूप से इस रास्ते को पार करने में सफल रहा है। बता दें यह घटना भारत के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि देश इस समय ऊर्जा आपूर्ति संकट से जूझ रहा है। मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों के अनुसार, ‘सर्व शक्ति’ करीब 45,000 टन एलपीजी (रसोई गैस) लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है।
जहाज ईरान के लारक द्वीप और क़ेश्म द्वीप के पास से गुजरते हुए ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर चुका है। इसमें 18 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं और यह विशाखापत्तनम स्थित एक बड़े एलएनजी टर्मिनल की ओर जा रहा है।
भारत से जुड़ा एलपीजी टैंकर ‘सर्व शक्ति’ हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने में सफल रहा है. ऐसे समय में जब अमेरिका की नाकेबंदी और ईरान तनाव के कारण इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप है. Marine Traffic के आंकड़ों के मुताबिक, एलपीजी वाहक ‘सर्व शक्ति’ ईरान के लारक द्वीप के करीब से गुजरा और इस चोकपॉइंट से गुजरने के लिए तेहरान द्वारा निर्धारित मार्ग का पालन किया. यह जहाज 45,000 टन गैस और 18 भारतीय चालक दल के सदस्यों को लेकर विशाखापत्तनम के एक बड़े एलएनजी टर्मिनल की ओर जा रहा है.
मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला ‘सर्व शक्ति’ जहाज, जिसमें करीब 45,000 टन एलपीजी (जो आमतौर पर खाना पकाने में इस्तेमाल होती है) लदी है, शनिवार को ईरान के लारक और क़ेश्म द्वीपों के पास से गुजरते हुए ओमान की खाड़ी में प्रवेश करता दिखाई दिया. यह जहाज पहले भी पर्शियन गल्फ और भारतीय बंदरगाहों के बीच आवाजाही करता रहा है और फिलहाल यह भारत की ओर बढ़ने का सिग्नल दे रहा है.
‘सर्व शक्ति’ फरवरी की शुरुआत में पर्शियन गल्फ में दाखिल हुआ था और इसे दुबई के पास जहाज-से-जहाज ट्रांसफर के जरिए कार्गो मिला था, हालांकि कार्गो का सटीक स्रोत स्पष्ट नहीं हो पाया है. हॉर्मुज से गुजरने में आमतौर पर 10 से 14 घंटे लगते हैं.
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल इंपोर्ट करने और दूसरा सबसे बड़ा LPGउपभोक्ता है। मिडिल ईस्ट से सप्लाई बाधित होने के कारण देश में गैस की कमी, लंबी कतारें और सीमित वितरण जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना स्थिति को कुछ हद तक राहत दे सकता है।
वेस्ट एशिया तनाव की स्थिति को देखते हुए भारत ने ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत कर अब तक 8 एलपीजी टैंकरों को सुरक्षित निकालने में सफलता पाई है। साथ ही देश में एलपीजी उत्पादन बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन कर दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, खपत फिलहाल घटकर 80,000 टन प्रतिदिन रह गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

