Breaking News: जयपुर. राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2021 में बड़ा अपडेट सामने आया है. राजस्थान सरकार ने लगभग 10 महीने बाद 11 ट्रेनी एसआई को सस्पेंड (Suspend) कर दिया है. जयपुर, उदयपुर, और कोटा रेंज के आईजी ने यह कार्रवाई की है. इन ट्रेनी एसआई को चार दिन पहले ही पोस्टिंग दी गई थी.

बता दें कि एसआई भर्ती में एसओजी (Special Operations Group) द्वारा की गई जांच में धांधली का खुलासा हुआ था. इस मामले में भजनलाल सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा लगातार इस भर्ती को रद्द करने की मांग करते आ रहे हैं. उन्होंने एसओजी अधिकारियों को भर्ती में धांधली से जुड़े कई सबूत भी सौंपे. इस मामले में अब तक 45 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार (Arrested) किया है. इनमें से 25 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. इसके अलावा छह ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनका चयन तो हुआ था लेकिन उन्होंने जॉइनिंग (Joining) नहीं की थी.
इस-इस रेंज से एसआई हुए सस्पेंड
- जयपुर रेंज: आईजी अजयपाल लांबा ने एकता, अविनाश, और सुरजीत सिंह को सस्पेंड किया.
- उदयपुर रेंज: आईजी राजेश मीणा ने राजेश्वरी, दिनेश विश्नोई, मनोहर, श्याम प्रताप सिंह, और विक्रमजीत सिंह को निलंबित किया.
- कोटा रेंज: आईजी रविदत्त गौड़ ने मालाराम विश्नोई, चेतन सिंह, और रेणु कुमारी को सस्पेंड किया.
पढ़ें ये खबरें
- Crude Oil Price Today: ब्रेंट क्रूड $115 के करीब, गिरावट के बावजूद ऊंचे भाव; क्या नवंबर में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
- लखनऊ में दिनदहाड़े गोलीबारी, चबूतरा विवाद में ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड कर्मचारी, बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या
- प्रदेश प्रभारी की मैराथन बैठक : स्मृति ईरानी ने विधायकों से की वन टू वन चर्चा, सांसदों और मंत्रियों की भी लेंगी बैठक, CM साय पहुंचे BJP कार्यालय
- OBC Creamy Layer: ओबीसी क्रीमीलेयर नियमों को लेकर असमंजस, 2 महीने से IAS ट्रेनिंग अटकी, केंद्र बोला- SC बताए नियम कैसे लागू होंगे
- संसद के नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने से हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

