दुर्ग। सुपेला होजियरी मार्केट स्थित एक दुकान में आज अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा चप्पल जूते का रॉ मटेरियल लाखों का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया. आगजनी की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची, और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


घटना की शुरुआती जांच में सामने आया कि आग दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से लगी. दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में वेल्डिंग मशीन लगाकर टूटे हुए चेयर को वेल्डिंग कर रहा था. इसी दौरान वेल्डिंग मशीन चालू करने पर अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ. इसके बाद जूता चिपकाने में इस्तेमाल होने वाले सॉल्यूशन में आग लग गई. धीरे-धीरे आग फैली, दुकान के बाहर धुआं आने लगा. वहीं जब दुकान का शटर खोला गया, तो भीषण आग का गुबार बाहर निकला.

फिलहाल, सुपेला थाना पुलिस मौके पर टीम के साथ घटना की जांच में जुटी हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- CG News : नवरात्र मेले में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चाकू और बेसबॉल बैट से हमला, FIR दर्ज
- Breaking News: कलेक्ट्रेट की कैंटीन में लगी आग, गैस लीकेज से मचा हड़कंप
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में फर्जीवाड़ा : जिंदा ग्रामीणों को मृत बताकर निकाले 2-2 लाख के बीमा क्लेम! छत्तीसगढ़ तक पहुंचा एमपी का मामला
- मुख्यमंत्री को चुनौती देकर कहना चाहता हूं कि… हरीश रावत ने भाजपा नेताओं को झूठा बताते हुए दिया बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा ?
- कोटिया विवाद को लेकर एक्शन में बीजेडी, आंध्र प्रदेश के पंचायत चुनाव की कोशिशों के खिलाफ टीम आज करेगी दौरा…

