रायपुर | देशभर में बढ़ते सुरक्षा खतरे और पाकिस्तान द्वारा ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर रायपुर सहित सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है.


एयरपोर्ट परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं. ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव कर दिया गया है.
एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से डिपार्चर टाइम से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है. चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी.
राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार केंद्र से संपर्क में हैं और स्थिति की पल-पल निगरानी की जा रही है.
- तुकाराम मुंडे अब ग्लोबल: BBC के बाद, महाराष्ट्र FDA चीफ ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के फ्रंट पेज पर छाए
- छुटकू निकले बड़े शातिर, 3 नाबालिग बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर हुए फरार, तीनों पर गंभीर आरोप
- दर्दनाक हादसा: ट्रिपलिंग कर बिना हेलमेट चला रहे थे एक्टिवा, हाईवा की चपेट में आने से नाबालिग की मौके पर मौत, दो घायल
- महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में सूरत से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार
- ‘चूक का मतलब होगा परमाणु विस्फोट जैसी तबाही’, सेफ्टी लीडर ने छोड़ा Open AI का साथ, कड़े नियमों की मांग
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

