Breaking News: जयपुर. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल समेत चार लोगों को राजस्थान की एक अदालत ने जमानत दे दी है। उन पर आरोप था कि उन्होंने विधानसभा में सवाल न पूछने के बदले 20 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने विधायक और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

एसीबी की जांच के अनुसार, जयकृष्ण पटेल ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इस फैसले से विधायक और उनके समर्थकों को राहत मिली है, लेकिन मामला अभी जांच के दायरे में है।
पढ़ें ये खबरें
- बाथरूम में नहाती लड़कियों का चोरी छिपे बनाया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
- नवरात्रि ड्यूटी के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में की आरती, पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस: Delhi MCD का एक्शन, 1500 से अधिक पर चला चाबुक
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
