संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्विमिंग पूल में डूबने से बीजेपी विधायक (BJP MLA) के कर्मचारी की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
दरअसल घटना भोपाल के कजली खेड़ा थाना अंतर्गत बने केके रिसार्ट की है जहां के स्विमिंग पूल में डूबने से बीजेपी विधायक भगवान दास के कर्मचारी की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि मृतक युवक दोस्तों के साथ रिसोर्ट में पार्टी करने गया था। युवक की पहचान 22 वर्षीय कुणाल महावत बरखेड़ी के रूप में हुई है। युवक को तैरना नहीं आता था। युवक कुणाल विधायक के बंगले में काम करता था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।

