Breaking News: जयपुर. बाड़मेर जिले के भाड़खा गांव में एक हादसा हुआ, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है. यह घटना एक घर में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज होने से हुई, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में 1 बच्चा और 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

हादसे के वक्त घर में रात जागरण का कार्यक्रम चल रहा था. सुबह महिलाएं चाय बना रही थीं, तभी गैस सिलेंडर में लीकेज होने से धमाका हुआ. हादसे में झुलसे लोगों को बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक गंभीर महिला को जोधपुर रेफर किया गया.
घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का इलाज तुरंत शुरू किया.
पढ़ें ये खबरें भी
- सूरजकुंड मेला हादसे के बाद हरियाणा सरकार का ऐक्शन, DCP मकसूद अहमद तत्काल प्रभाव से तबादला
- सांसद पप्पू यादव को जमानत, कोर्ट में भावुक हुए, नई रिमांड के कारण जेल में ही रहेंगे
- राजधानी में हरियाली को लगी बुरी नजरः पेड़ काटकर नहीं स्लो प्वाइजन देकर ग्रीनरी को किया जा रहा खत्म
- युवक का शव मिलने से सनसनी: शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
- ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

