शशांक द्विवेदी, खजुराहो। आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को कलर लगा रहे हैं। होली पर्व की खुमारी न सिर्फ भारतीयों में बल्कि विदेशी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो में विदेशी पर्यटकों ने जमकर रंग खेला।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में किसान की हत्या का मामला: समधी समेत बेटों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दहेज बनी थी विवाद की वजह
खजुराहो में सुबह से ही विदेशी पर्यटकों पर होली का रंग चढ़ गया। शहर के वेस्टर्न ग्रुप ऑफ मोनुमेंट्स के मुख्य द्वार के पास विदेशी पर्यटकों पर जमकर होली खेली। गुलाल से खूब रंग खेले और एक दूसरे को रंग लगाए। विदेशी पर्यटकों को भारतीय त्यौहार इतने पसंद आते हैं कि वे खुद को रोक ही नहीं पाते, खासतौर पर होली में।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एमपी पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: चौकी प्रभारी लाइन अटैच-दो आरक्षक सस्पेंड, जानें पूरा मामला
ऑस्ट्रेलिया की एम्मा ने कहा, ‘होली बहुत शानदार पर्व है। ढेर सारी मस्ती, रंग, डांस… सब कुछ शानदार है। यह भारत में मेरा पहली होली है और मुझे यह बहुत पसंद आया।’ गौरतलब है कि खजुराहो में कई ऐतिहासिक मंदिर और पर्यटन स्थल होने की वजह से विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जो भी पर्यटक यहां त्यौहार के दौरान आता है, बिना जश्न मनाए नहीं रहता। बता दें कि होली के मद्देनजर खजुराहो पुलिस भी नजर बनाए हुए है।

