हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देर रात एमजीएम (MGM) मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे हॉस्टल परिसर और मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है।

18 मई महाकाल आरती: मस्तक पर चंद्र अर्पित कर फूलों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

जबलपुर का रहने वाला था मृतक डॉक्टर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान डॉक्टर अमन पटेल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया।

सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या की असली वजहों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। संयोगितागंज पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और हादसा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m