मनेंद्र पटेल दुर्ग। भिलाई के छावनी स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हो गया. प्लांट में लगे ओव्हर हेड क्रेन से ब्रिक्स बनाने की रेत से भरी जम्बो बैग अचानक टूटकर गिर गया, जिसके जद में वहां काम कर रही 3 महिलाएं आ गईं. इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई और 2 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई हैं. सूचना पर छावनी CSP हरीश पाटिल और जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा.


जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम जयंती साहू है. फैक्ट्री में फायर ब्रिक्स बनाने का काम किया जाता है. इस काम में जयंती समेत अन्य दोनों घायल महिलाएं भी योगदान देती हैं. नीचे काम करते समय तीनों महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं. आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जयंती साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं अब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतिका के परिवार को मुआवजा देने को लेकर कोई बात नहीं की गई है.

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना क्यों और कैसे हुई.
इन्हें भी पढ़े:
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

