मनेंद्र पटेल दुर्ग। भिलाई के छावनी स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हो गया. प्लांट में लगे ओव्हर हेड क्रेन से ब्रिक्स बनाने की रेत से भरी जम्बो बैग अचानक टूटकर गिर गया, जिसके जद में वहां काम कर रही 3 महिलाएं आ गईं. इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई और 2 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई हैं. सूचना पर छावनी CSP हरीश पाटिल और जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा.


जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम जयंती साहू है. फैक्ट्री में फायर ब्रिक्स बनाने का काम किया जाता है. इस काम में जयंती समेत अन्य दोनों घायल महिलाएं भी योगदान देती हैं. नीचे काम करते समय तीनों महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं. आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जयंती साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं अब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतिका के परिवार को मुआवजा देने को लेकर कोई बात नहीं की गई है.

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना क्यों और कैसे हुई.
इन्हें भी पढ़े:
- ओंकारेश्वर में एक महीने तक नहीं होगी तोड़फोड़, बैठक के बाद आंदोलन स्थगित; अतिक्रमण हटाने पर किया था नगर बंद का ऐलान
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई के आरोप में चार गिरफ्तार, सीतापुर की युवती भी शामिल
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: रामेश्वर ने दिग्विजय को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- अब कृष्ण के नाम पर राजनीति!
- डेयरी की दुकान का विवाद अपहरण तक पहुंचा, जबरन कार में बिठाकर फरार हुए बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, गांगुली-युवराज के बाद अब इस दिग्गज को सौंपी अहम जिम्मेदारी

