बलौदाबाजार/अरविंद मिश्रा। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेहका रोड स्थित सर्वोत्तम इंडस्ट्रीज के बायोमास प्लांट में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं. भीषण गर्मी के कारण आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मिल राकेश इदलानी की है, जहां लकड़ी के भूसे से प्लाईवुड बनाने का कार्य होता है. प्लांट परिसर में बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण होने के कारण आग तेजी से फैल रही है.

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी है, वहीं JCB मशीनों की मदद से उन इलाकों से लकड़ियां हटाई जा रही हैं, जहां अभी आग नहीं पहुंची है, ताकि आग और न फैले.

फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है और तापमान अधिक होने के कारण आग बुझाने में कई घंटे लग सकते हैं. राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
- Ducati ने भारत में उतारी लिमिटेड-एडिशन कैफे-रेसर बाइक Formula 73, जानें कीमत और खासियतें
- Blinkit पर महज 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ iPhone Duo, लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: लाइन मैन 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, परमानेंट बिजली कनेक्शन के एवज में मांगी थी घूस
- तेजस्वी का विपक्ष पर हमला, फर्जी वोटरों के दम पर चुनाव जीतना चाहते थे विरोधी, जनता देगी करारा जवाब

