चंडीगढ़. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजी गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और हाईकोर्ट परिसर में गहन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।
पुलिस, बम निरोधक दस्ता और ऑपरेशन सेल की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस हर कोने की बारीकी से जांच कर रही है। कोर्ट में आने-जाने वालों की सख्त जांच की जा रही है।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को पहले भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन पिछली जांचों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। इसके बावजूद पुलिस इस बार कोई ढील नहीं बरतना चाहती। अधिकारियों ने बताया कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके।
- बंगाल की राजनीति में आखिर चल क्या रहा है? BJP-TMC में जारी शह-मात के खेल के बीच हुमायूं कबीर ने बेटे के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने का ऐलान किया
- 14 कोसी परिक्रमा से पहले अयोध्या में बुलडोजर एक्शन, नजूल जमीन के मकान ध्वस्त
- अपार्टमेंट में चोरों का तांडव, गैस कटर से ताला काटकर लाखों की चोरी, महाकाल दर्शन गए थे डॉक्टर परिवार
- अमेरिका में फंसे पति को निकालने का भरोसा, पत्नी से दुष्कर्म का आरोप; अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग
- महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब



