खम्हारडीह पुलिस ने राजीव नगर में ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया. जय मोटवानी और गौतम मदनानी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और सट्टा सामग्री जब्त. संजय किमनानी के इशारे पर सट्टा चलाने का खुलासा. FIR दर्ज, जांच शुरू.
Raipur Breaking News: प्रतीक चौहान. रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर 12 अप्रैल 2025 को रात 11:30 बजे शिवा टेलीकॉम, क्रिस्टल आर्केट, राजीव नगर में छापा मारकर दो आरोपियों जय मोटवानी (35) और गौतम मदनानी (38) को गिरफ्तार किया गया. दोनों क्रिकेट किंगडम ऐप और I4U777 के जरिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर सट्टा चला रहे थे.

पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल, सट्टा पट्टी, कॉपी, पेन और आठ स्क्रीनशॉट जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है. पूछताछ में आरोपियों ने संजय किमनानी के इशारे पर सट्टा चलाने की बात कबूली. खम्हारडीह थाने में धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

पुलिस इस मामले पुलिस खुलासा करने की तैयारी कर रही है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- सोयाबीन प्लांट में घुसा तेंदुआ, 2 दिन से मची दहशत, प्रबंधन और वन विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने
- IND vs WI T20 Match: इंदौर के मैदान पर उतरेगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें, स्टेडियम के बाहर कड़ा पहरा; अंदर इन चीज़ों पर सख्त पाबंदी!
- नालंदा के राजगीर स्टेडियम में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया उद्घाटन
- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार पकड़ेगी गाड़ियां, NHAI ने तय की स्पीड लिमिट; डिस्प्ले पर दिखेगी स्पीड
- यूपी में 85,854 वोटरों के नाम सॉफ्टवेयर से कटे! मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया खंडन
