Breaking News: राजसमंद से बीजेपी विधायक दीप्ति माहेश्वरी की गाड़ी देर रात देलवाड़ा (राजसमंद) के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में विधायक माहेश्वरी के साथ मौजूद गनमैन और ड्राइवर भी घायल हुए हैं। तीनों को उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक विधायक की पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, दीप्ति माहेश्वरी एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने उदयपुर जा रही थीं। तभी देलवाड़ा हाईवे की सुरंग पार करते समय उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक कार से टकराने से बचने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गई। अमरखजी के पास ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पढ़ें ये खबरें
- रॉयल एनफील्ड का 125वां साल: ‘हाइपरशिफ्ट क्लासिक 650’ लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
- कलेक्टर की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती होकर कराया इलाज
- अष्टमी 18 या 19 अक्टूबर को? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का दिन…
- काशी विद्यापीठ में ABVP की तिरंगा यात्रा, जालौन में CJP का पुतला फूंका
- न साबूदाना खिचड़ी, न फलाहारी पकौड़े, इस बार व्रत में बनाएं समा की इडली, स्वाद भी लाजवाब और बनाना भी आसान
