अमृतसर. आम आदमी पार्टी के नेता रामपाल उप्पल को फगवाड़ा नगर निगम का मेयर चुना गया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि स्थानीय पार्षदों और क्षेत्रवासियों ने मिलकर रामपाल उप्पल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम के नए मेयर शहर और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विशेष अतिथियों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और सम्मानित किया.

चार दिन पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले वार्ड नंबर 18 के पार्षद रामपाल उप्पल शहर फगवाड़ा के दूसरे मेयर बन गए हैं। निगम की दूसरी हाउस मीटिंग में रामपाल उप्पल को मेयर घोषित किया गया। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 के बसपा पार्षद तेजपाल बसरा को सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड 16 से आप पार्षद विपन सूद विक्की को डिप्टी मेयर चुना गया।
- रानी दुर्गावती जयंती पर हरसूद में भव्य आयोजन; मुख्यमंत्री मोहन यदाव होंगे शामिल, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
- 12 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत के बाद निजी क्लीनिक पर प्रशासन का छापा, फरार हुए डॉक्टर-कंपाउंडर
- खेल मैदान में गूंजा ‘नशे को ना’, 300 खिलाड़ियों ने लिया संकल्प
- पहले CBI का डर, फिर फर्जी IPS की धमकी… डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट रहा बुजुर्ग दुकानदार, जमा पूंजी और जेवर बेचकर गंवाए 8.50 लाख रुपये
- 17 साल की उम्र, अटूट दोस्ती और एक खौफनाक हादसा… जब गांव में एक साथ उठीं दो दोस्तों की अर्थियां तो मचा कोहराम

