कर्ण मिश्रा, मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर सामने आई है, यहां के डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति: 21 जून को दौरा प्रस्तावित, बोत्सवाना से आए चीतों को कर सकती हैं रिलीज

फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, मुरैना की रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 की शुरुआत में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से अरविंद माहौर से हुई थी। उस समय अरविंद माहौर सबलगढ़ में एसडीएम (SDM) के पद पर पदस्थ थे। फेसबुक पर शुरू हुई यह बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ी और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

शादी का झांसा देकर 1 साल तक शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अरविंद माहौर ने उसे शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर पिछले 1 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती लगातार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन डिप्टी कलेक्टर टालमटोल करते रहे। जब हाल ही में युवती से शादी करने से पूरी तरह इनकार कर दिया, तो पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया। युवती ने सिविल लाइन थाने में जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m