Breaking News: श्रीगंगानगर. भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर और चूरू जिलों में शनिवार सुबह ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं, जबकि दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

श्रीगंगानगर में पाकिस्तान की ओर से संभावित हवाई हमले की आशंका के चलते यह अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों ने जिले के आसमान में लड़ाकू विमानों की आवाजाही भी देखी। इससे पहले भी श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट जारी हो चुका है, लेकिन शनिवार को अचानक फिर से पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया।
इसी तरह, बीकानेर संभाग के चूरू जिले में भी रेड अलर्ट लागू है। चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन एहतियात के तौर पर घरों से बाहर न निकलें।
यह कदम हाल के दिनों में सीमा पर बढ़ी गतिविधियों और जैसलमेर, बाड़मेर जैसे इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिशों के बाद उठाया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव, खासकर पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, और गहरा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: दौसा में नकली X-Ray से बन रहे थे सिलिकोसिस सर्टिफिकेट, दो नामी डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त में!
- सुविधा और सुरक्षा पर सवालः उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं से CM धामी ने किया संवाद, जानिए छात्रों ने मुख्यमंत्री से ऐसा क्या पूछा…
- IPL 2026 : गुजरात ने पंजाब को दिया 163 रन का लक्ष्य, कप्तान शुभमन ने खेली 39 रन की पारी, वैशाख को मिले 3 विकेट
- अशोक गहलोत का बड़ा हमला; इंतजारशास्त्र के 9वें अध्याय में RIC पर मचेगा बवाल, पूछा- गेस्ट हाउस का काम क्यों रोका?
- जमुई में दिनदहाड़े आटो चालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

