पंजाब के नवांशहर जिले में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक अस्पताल को अज्ञात हमलावरों ने अपना निशाना बनाया और गोलिया दागी। इस बारे में जानकारी सामने आई है कि डॉक्टर को पहले भी धमकी मिली थी।
खबर है कि हमलावरों ने अस्पताल के मेन गेट पर कम से कम तीन गोलियां लगी हैं, जिसकी आवाज सुनने के बाद लोग हड़बड़ा गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक अस्पताल के डॉक्टर को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं और उनसे फिरौती की मांग की जा रही थी। इसी के बाद अज्ञात हमलावरों ने अस्पताल को निशाना बनाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
