अमृतसर। पंजाब के अमृतसर के कई बड़ी बड़ी स्कूलों को धमकी भरा Email मिला है। इसके बाद स्कूलों में अफरातरफी का माहौल बन गया है। इसके चलते कई स्कूलों ने आज सुबह छुट्टी घोषित कर दी, लेकिन कई स्कूलों में बच्चे पहुंच गए थे जिन्हें वापस उनके घर भेज दिया गया है। स्कूलों में पुलिस के सहयोग से स्कूल परिसर की जांच-पड़ताल कराई जा रही हैं।
पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और सभी स्कूलों में सावधानी बरती जा रही है। अब तक की जांच में किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली हैं, लेकिन हर स्कूलों की सुक्ष्म रूप से जांच की जा रही है। सभी स्कूल में एक जैसा Email बताया जा रहा है, जिसमें ये कहा गया है कि धमकी वाला Email सभी स्कूलों को एक समान मिला है।

Police के उच्च अधिकारी स्कूलों में मौजूद हैं और मामले की लगातार जांच कर रहे हैं। यह जानने के प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इस तरह का धमकी भरा Email कहां से भेजा गया हैं।
ये खबरें भी जरूर पढ़े:
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
