अमृतसर। लगातार पवित्र गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया है। इस मामले में पुलिस ने तमिलनाडु से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) को धमकी भरे ई-मेल भेजे थे। दोनों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों से पूछताछ में कई गंभीर मामले और सामने आ सकते हैं।
आपको बता दे कि धमकी भरे ईमेल्स को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी गौरव यादव सहित शीर्ष पुलिस और खुफिया अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। गोल्डन टेंपल जैसे पवित्र स्थल की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

14 जुलाई से अब तक SGPC को पांच धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जिनमें गोल्डन टेंपल को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी। जिसके बाद अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे
- अग्र महाकुंभ 2026: समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित, संजय मित्तल समेत कई हस्तियों को मिला अग्र अलंकरण सम्मान


