चंडीगढ़। पंजाब में लगातार बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल आ रहे हैं, इससे लोगों में दहशत बढ़ गई है. कभी स्कूल-कॉलेज तो कभी अस्पताल और अब कोर्ट और सचिवालय को निशाना बनाने की बात कही जा रही है. वहीं इस बीच बड़ी खबर यह भी आ रही है कि पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ जिला अदालत को भी बम से उड़ाने की बात कहीं गई है.
पंजाब में वीरवार को ऐसी धमकी भरी ई-मेल आई है. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. पंजाब सचिवालय और कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया है. डॉग और बम स्क्वायड जांच में हुटा है. धमकी में कहा गया है कि सीएम ऑफिस में दोपहर 2:11 बजे और चंडीगढ़ कोर्ट में 3:11 बजे विस्फोट होगा हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सुरक्षा एजेंसियाों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है. चंडीगढ़ कोर्ट और पंजाब सचिवालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
- बिना लाइसेंस गरबा कराना पड़ा भारी: सूरत पुलिस ने रोका गरबा, आयोजकों में हड़कंप
- नवीन से प्रवीण तक : 80 साल के हुए ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक
- ‘कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा,’ एलन मस्क पर ओवैसी भड़के, कहा- मोदी विरोधी हूं लेकिन हमारे पीएम पर किसी विदेशी को टिप्पणी करने का हक नहीं
- रिलायंस बोला-कॉम्पिटीशन से नहीं डरते, स्टारलिंक का स्वागत है… मस्क ने मुकेश अंबानी पर लगाया था भारत में एंट्री रुकवाने का आरोप
- इंदौर में ‘आज जल संकट’ और महापौर चले 2055 का सपना बुनने! बैठकें हवा-हवाई, नलों में सन्नाटा! शहर में पानी पर राजनीति और कहीं पर विधायक नाराज
