जोधपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का आज दोपहर 11:52 बजे जोधपुर AIIMS में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके चलते उनका इलाज AIIMS में चल रहा था। चिकित्सा टीम ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जोधपुर AIIMS ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस दुखद समाचार की पुष्टि की। विज्ञप्ति में कहा गया, “यह अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव जी का 08 जुलाई 2025 को प्रातः 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया। वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और चिकित्सा टीम के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।”
अस्पताल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पढ़ें ये खबरें
- जनगणना 2026: घर से लेकर खाने के अनाज तक… जनगणना में सरकार आपकी पूरी कुंडली पूछेगी, पहले चरण के लिए 33 सवालों के ‘क्वेश्चन बैंक’ तैयार, लिव-इन कपल को शादीशुदा का दर्जा मिला
- ‘झूठे केस में फंसवा दूंगा, जान से मरवा दूंगा’: मंत्री ने शिक्षक को दी धमकी, वीडियो जारी कर बताया जान को खतरा, डर के मारे स्कूल भी नहीं जा पा रहे
- नक्सलमुक्त भारत पर लोकसभा में बड़ी चर्चा: मुख्यमंत्री साय ने कहा- छत्तीसगढ़ का ही होगा जिक्र, 4 दशक से ज्यादा समय से नक्सलवाद विकास में बना था बड़ा रोड़ा
- Mahavir Jayanti 2026 : कब मनाई जाएगी महावीर जयंती ? जानिए सही तिथि और क्या है इसका महत्व …
- खेत में काम कर रहे वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने नदी में कूदे; हालत गंभीर

