जोधपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का आज दोपहर 11:52 बजे जोधपुर AIIMS में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके चलते उनका इलाज AIIMS में चल रहा था। चिकित्सा टीम ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जोधपुर AIIMS ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस दुखद समाचार की पुष्टि की। विज्ञप्ति में कहा गया, “यह अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव जी का 08 जुलाई 2025 को प्रातः 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया। वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और चिकित्सा टीम के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।”
अस्पताल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पढ़ें ये खबरें
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल

