MP Morning News: राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 का आगाज होगा। यह सम्मेलन 8 अगस्त तक यानी चार दिन तक चलेगा। कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आयोजित सम्मेलन में कई देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि शामिल होंगे। ब्राजील, इथोपिया, इंडोनेशिया, यूएई, साउथ अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड, बेलारूस आदि देश शामिल होंगे। 5 से 6 अगस्त तक संस्कृतिक ग्रुप की बैठक होगी। 7 से 8 अगस्त तक संस्कृतिक मंत्रियों की बैठक होगी। विदेशी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 10.30 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री स्व. द्वारिका प्रसाद मिश्र की जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 01.30 बजे मंत्रालय जाएंगे। जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करेंगे। दोपहर 02.30 से 03.30 बजे तक मुलाकात के लिए समय निर्धारित है। दोपहर 03.30 बजे नर्मदापुरम में वीसी के जरिए बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 03.45 बजे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की बैठक करेंगे। शाम 04.20 बजे पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बैठक करेंगे। शाम 06.45 बजे निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दतिया में आज कांग्रेस का विजयी जुलूस
दतिया उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस का विजय जुलूस निकलेगा। आज शाम 5 बजे शहर में विजय जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत कई नेता शामिल होंगे।
भोजशाला मामले में सुनवाई आज
भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ नमाज अदा करने को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लगाई गई याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी। बुधवार को माननीय न्यायाधीश संजय कुमार और माननीय न्यायाधीश संजीव सचदेवा के समक्ष 177 नंबर पर सुनवाई होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


