सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए और लाल जोड़ा पहने थाना पहुंच गई। दुल्हन लवली बाल्मिक अपने परिजनों के पुलिस के पास पहुंची। उसने सामूहिक विवाह का आयोजन करवाने वालों पर गंभीर आरोप लगाए। 

दरअसल, ईशानी शिक्षा एवं जनकल्याण समिति की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया जा रहा था। संस्था ने सभी जोड़ों को मोटरसाइकिल सहित गृहस्ती का सभी सामान देने का वादा किया था। इसी के साथ कन्या पक्ष और वर पक्ष से 10-10 हजार रुपए पंजीयन के नाम पर लिये गए थे। 

डबरा निवासी लवली की शादी भी इसी सामूहिक विवाह सम्मेलन में हो रहा था। परिजनों ने संस्था से सामान मांगा तो आयोजनकर्ताओं ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और कुछ देर बाद वहां से भाग खड़े हुए। दुल्हन के परिजनों ने जब संस्था के अध्यक्ष को फोन लगाया तो फोन नहीं लगा।

दुल्हन के परिजन अपने आप को ठगा महसूस करने लगे और। दुल्हन खुद लाल जोड़े में विदाई से पहले सिटी थाना पहुंची और संस्था के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहां मौजूद एसडीओपी सौरव कुमार ने संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

दुल्हन लवली का कहना है कि रंग महल गार्डन से गोलू नरवरिया नाम के व्यक्ति द्वारा पंजीयन के नाम पर 10 हजार रुपए लिए गए और सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी कराने की बात कही थी। मोटरसाइकिल सहित गृहस्ती का सामान देने का वादा किया था। लेकिन विदाई का समय आया तो वे लोग भाग गए और अपना फोन बंद कर दिया, जिसके कारण अभी तक विदा भी नहीं हुई। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m