कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में आयोजित एक शादी समारोह में रिश्तेदार के गनर लेकर पहुंचने पर दूल्हे का हंसना उसके लिए मुसीबत हो गया। रिश्तेदार ने दूल्हे की हंसी को अपना अपमान समझकर दूल्हे को गोली मारने की धमकी दे डाली। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
शादी में पहुंचा तो उसके साथ चार गनर भी थे
दरअसल यह मामला माधवगंज थाना क्षेत्र का है। डॉ जीशान खान की बीते 24 अप्रैल को शहर के एक रिसोर्ट में शादी थी। इस शादी में आमंत्रण मिलने पर उनका रिश्तेदार साजिद शेख भी शामिल होने पहुंचा। साजिद मुम्बई में बिल्डर है और मूल रूप से भिंड जिले के आलमपुर का रहने वाला है। साजिद जब शादी में पहुंचा तो उसके साथ चार गनर भी थे। वह दूल्हा दुल्हन के साथ स्टेज पर फोटो खिंचवाने जब पहुंचा तब भी वह गनर्स को अपने साथ ले आया। जिस पर दूल्हे ने कहा कि यहां इतनी सुरक्षा की जरूरत नहीं है।
खुड़ैल आत्महत्या मामला: पुलिस की भूमिका संदिग्ध, बिल्डर दे रहा सांसद के नाम की धमकी, 1 साल बाद भी
सोशल मीडिया पर दूल्हे के लिए लिखे अपशब्द
इस दौरान दूल्हे की हंसी भी फूट पड़ी, जिसे साजिद अपना अपमान मानते हुए स्टेज से उतर कर शादी से चला गया। इसके बाद साजिद ने सोशल मीडिया पर शादी वाला अपने गनर्स के साथ वीडियो अपलोड कर दूल्हे जीशान के लिए अपशब्द लिखे। जब डॉ जीशान ने उसे फोन किया तो उसने गाली गलौज के साथ गोली मार देने की धमकी भी दे डाली। जिसके बाद सबूतों के साथ डॉ जीशान ने आरोपी साजिद की थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

