इदरीश मोहम्मद, पन्ना। पर्यटन के लिए मशहूर पन्ना-सतना सीमा पर स्थित खूबसूरत ‘बृहस्पति कुंड जलप्रपात’ एक बार फिर चीखों से गूँज उठा। यहाँ दोस्तों के साथ घूमने आए बिहार के 28 वर्षीय नर्सिंग छात्र कुणाल ठाकुर का शव घटना के करीब 36 घंटे बाद गहरे पानी से बरामद किया गया। समस्तीपुर (बिहार) निवासी और सेना से रिटायर्ड पिता के लाडले कुणाल का पैर फिसलने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। ​

READ MORE: इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल! राजस्व में करोड़ों की सेंध की आशंका, आयुक्त ने खुलवाई एक साल की फाइलें

इस घटना ने जहाँ एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, वहीं पर्यटन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। हादसे के बाद सतना प्रशासन की सुस्ती भी उजागर हुई, जिसके बाद पन्ना की रेस्क्यू टीम ने जाँबाज़ी दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर शव को बाहर निकाला।

READ MORE: कलेक्ट्रेट परिसर में चोरी: एसडीएम बाबू की स्कूटी अज्ञात चोर ने किया पार, घटना CCTV में कैद

अनुपम छटा के लिए जाना जाने वाला यह कुंड आखिर कब तक मासूम जिंदगियां निगलता रहेगा? स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है क्योंकि यहाँ न तो कोई पुख्ता सुरक्षा घेरा है और न ही चेतावनी बोर्ड। अगर जिम्मेदार अब भी नहीं जागे, तो भविष्य में ऐसे हादसों को रोक पाना नामुमकिन होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m