धनेश, रेवाड़ी/रोहतक। शनिवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के सेवामुक्त आईएएस पुत्र एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई सदभाव यात्रा का रोहतक विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण समापन हो गया।
अटेली विधानसभा क्षेत्र से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर दीपिका लवली यादव ने देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और लोगों से प्रदेश के राजनीतिक हालात में बदलाव लाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
यात्रा के दौरान आमजन को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में सकारात्मक राजनीति और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है।
- बांग्लादेश के प्रदर्शनों से प्रेरणा वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब
- सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश
- Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर संकट, 40 घंटे की हड़ताल शुरू, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- मां कात्यायनी के साहस से यूपी की बेटियों की उड़ान तक, योगी ने बताया खेल क्षेत्र में बदलाव का सफर
- बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म पूरी, मांगुर मछली और बकरे की बलि के साथ विजय रथ के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार…

