जालंधर. जालंधर की मॉडल टाउन पुलिस ने जाली ऑफर लेटर के जरिए 700 छात्रों को कनाडा भेजने के मामले में मुख्य आरोपी बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दोबारा विदेश भागने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया। हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मिश्रा को बुधवार को गिरफ्तार कर जलंधर लाया गया।
पुलिस के अनुसार, बृजेश मिश्रा ने दो साल पहले जाली ऑफर लेटर बनाकर लोगों को कनाडा भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। जब छात्रों ने दस्तावेजों की जांच की, तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इस मामले के सामने आने के बाद मिश्रा कनाडा से भागकर भारत आ गया था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में नौ मामले दर्ज हैं और लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

दोबारा विदेश भागने की थी योजना
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिश्रा फिर से विदेश भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन LOC के कारण उसे हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मिश्रा इस ठगी का मास्टरमाइंड है। उसके जाली ऑफर लेटरों की वजह से कई छात्रों को विदेश से डिपोर्ट किया गया। पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की योजना है।
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर
- कंवर समाज को 90 लाख की सौगात: सीएम साय ने हर साल महोत्सव के लिए 10 लाख रुपए देने का किया ऐलान, बोले- संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है करमा तिहार
- 1 करोड़ का बीमा और बच्चों को 8 लाख… यूपी सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा
- आइसक्रीम खाने से स्कूल गेट पर जहरीली आइसक्रीम खाने से छह छात्र बीमार, मुंह में जलन और खून आने से मचा हड़कंप
