सतीश दुबे, डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा में लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। सचदेवा कॉलोनी में AC मिस्त्री बनकर आए दो नकाबपोश बदमाशों जबरन घर में घुसे और महिला पर पिस्टल अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों लुटरों ने घर में मौजूद महिला पिंकी श्रीवास्तव की कनपटी पर पिस्टल अड़ाई उसके साथ मारपीट की। अलमारी तोड़कर करीब 4 लाख नकद और लाखों रुपए का सोना चांदी समेट कर ले भागे।
पिस्टल अड़ाकर मारपीट शुरू कर दी
दरअसल महिला पिंकी श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव की भाभी है। मोनिका एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। घटना के समय मोनिका दुकान पर थी और उसकी भाभी पिंकी अकेली घर पर। बुधवार दोपहर 3 बजे करीब दो बाइक सवार बदमाश आए और गेट खुलवाया। अपने आप को AC का मिस्त्री बताया और AC ठीक करने की बात कही। जब पिंकी ने मना किया तो दोनों लुटेरे घर के अंदर प्रवेश कर गए और महिला पिंकी से पिस्टल अड़ाकर मारपीट शुरू कर दी। घर की अलमारी में रखें नगदी और जेवरात समेट कर ले गए। मामले की सूचना पर परिजन घर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी
फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। मोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि बेटी तनुष्का की शादी के लिए पैसे और ज्वेलरी घर में रखी थी जिसे लुटेरे ले गए। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए घटना की तफ्तीश में जुटी है।

