रतलाम सुशील, रतलाम। ब्लिंकिट कंपनी की ड्रेस में आए एक बदमाश ने शहर सराय स्थित एक घर के मेन गेट पर खड़े कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर 40 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। बदमाश बैग लेकर भागा और रोड पर पहले से खड़े साथी बदमाश की स्कूटी पर बैठकर उसके साथ रफूचक्कर हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश ब्लिंकिट कंपनी की ड्रेस में स्कूटी से भागने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और दोनों की शिनाख्त करने में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
घटना सोमवार दोपहर की, रिपोर्ट मंगलवार रात पौने
12 बजे दर्ज फरियादी मनीष पटवा का कहना है कि इस घटना के बाद मैं घबरा गया था। मैंने पूरी बात दोस्त गौरव शर्मा को बताई क्योंकि रुपए उन्हीं के थे। उन्होंने कहा कि मैं अभी उज्जैन आया हुआ हूं, वहां से आकर रिपोर्ट करवाएंगे। इसी वजह से रिपोर्ट कार्रवाई की हमारे दोनों कर्मचारी बैग लेकर निकले तभी ब्लिंकिट कंपनी की ड्रेस पहने एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे मेरे घर के गलियारे से मेन डोर पर आया।
MP में 40% शिक्षकों के पद खाली: 1895 स्कूल पूरी तरह शिक्षक विहीन, केंद्र -राज्य सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
बदमाश स्कूटी लेकर तैयार खड़ा था
आते ही उसने फरदीन को जान से मारने की धमकी दी और उसके हाथ से जबरन रुपए से भरा बैग छीन लिया। वह बैग लूटकर भागा तो फरदीन व फिरोज ने उसका पीछा किया, जिस पर लुटेरे ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी। रोड पर उसका साथी बदमाश स्कूटी लेकर तैयार खड़ा था। बैग लेकर भागा लुटेरा उसकी स्कूटी पर बैठा और दोनों मौके से गायत्री टॉकीज की ओर भाग निकले। स्कूटी वाले बदमाश ने भी ब्लिंकिट कंपनी की ड्रेस पहन रखी थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

