मनेंद्र पटेल, दुर्ग। दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा से महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने की आशंका पैदा हो गई है. दरअसल, निगम कार्यालय के स्थापना शाखा में रखी गई आलमालियों के ताले टूटे पाए गए हैं, जिसमें तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे जाते हैं. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने कई बड़े सवालों को जन्म दिया है.

यह भी पढ़ें: अब डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी राहुल गांधी को चुनौती, कहा-नक्सलवाद पर सार्वजनिक मंच पर कर लें बहस, है साहस?

दरअसल, दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा में सोमवार को स्थापना शाखा के कमरे और आलमारी का ताला टूटा हुआ पाया गया. इस विभाग से महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है.

सवाल यह है कि आखिर निगम कार्यालय के भीतर से फाइलें कैसे गायब हो गईं? क्या कार्यालय में आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है? और सबसे अहम बात, क्या निगम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में इस पूरे मामले से जुड़ी कोई गतिविधि रिकॉर्ड हुई है?

क्या कह रहे हैं जिम्मेदार

महापौर अलका बाघमार ने मीडिया से चर्चा में बताया कि जानकारी मिली है कि निगम की आलमारी तोड़ी गई है. जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है. पुलिस की जांच के बाद पता चलेगा कि क्या-क्या गायब हुआ है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा.

वही इस मामले को लेकर निगम कमिश्नर लीना कोसम ने कहा कि उनकी सूची के अनुसार एक भी फाइलें चोरी नहीं हुई हैं. उन्होंने पुलिस से जांच के लिए शिकायत किया है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m