Business Desk – शेयर बाजार में इस समय अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली, मिडिल ईस्ट की अनिश्चितता और महंगाई को लेकर चिंता के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है. ऐसे माहौल में ब्रोकरेज फर्म InCred Equities ने 10 चुनिंदा लार्ज कैप ब्लूचिप शेयरों में निवेश की सलाह दी है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 11% से लेकर 49% तक की संभावित तेजी देखने को मिल सकती है. इस सूची में बैंकिंग, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, सीमेंट और मेटल सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज की सलाह

InCred Equities का कहना है कि जब बाजार में डर और अनिश्चितता का माहौल होता है, तब मजबूत कंपनियों के शेयर आकर्षक वैल्यूएशन पर मिलते हैं. ऐसे में जिन कंपनियों का बिजनेस मजबूत और फंडामेंटल बेहतर है, वे लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकती हैं. इसी आधार पर ब्रोकरेज ने 10 ब्लूचिप शेयरों की सूची जारी की है.

TCS में सबसे ज्यादा 49% तक रिटर्न की उम्मीद

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लिए ब्रोकरेज ने 3,052 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा कीमत 2,050 रुपए के मुकाबले इसमें करीब 48.9% तक की संभावित तेजी का अनुमान लगाया गया है.

HDFC Bank में 42% तक तेजी का अनुमान

ब्रोकरेज ने HDFC Bank के लिए 1,160 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. मौजूदा शेयर कीमत 818 रुपए के मुकाबले इसमें करीब 42% तक की तेजी की संभावना जताई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक बैंक की मजबूत ग्रोथ और बेहतर बिजनेस आउटलुक इसकी बड़ी वजह है.

Hindustan Unilever में 30% तक अपसाइड

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindustan Unilever (HUL) के लिए 2,790 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है. मौजूदा भाव 2,145 रुपए के मुकाबले इसमें करीब 30% तक की संभावित तेजी बताई गई है.

Bajaj Finance में 25% तक रिटर्न की उम्मीद

Bajaj Finance के लिए ब्रोकरेज ने 1,250 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. मौजूदा कीमत 1,004 रुपए के मुकाबले इसमें करीब 25% तक की संभावित बढ़त का अनुमान है.

UltraTech Cement में 23% तक बढ़त की संभावना

सीमेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनी UltraTech Cement के लिए 14,215 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है. मौजूदा कीमत 11,524 रुपए की तुलना में इसमें करीब 23% तक की तेजी आ सकती है.

Axis Bank में 22% तक अपसाइड

Axis Bank के लिए InCred Equities ने 1,580 रुपए का लक्ष्य रखा है. मौजूदा कीमत 1,298 रुपए के मुकाबले इसमें करीब 22% तक की संभावित तेजी का अनुमान लगाया गया है.

Tata Steel में 19% तक तेजी का अनुमान

मेटल सेक्टर की कंपनी Tata Steel के लिए 224 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया गया है. मौजूदा भाव 188 रुपए की तुलना में इसमें करीब 19% तक की संभावित बढ़त देखी गई है.

Tata Motors में 18% तक रिटर्न की उम्मीद

Tata Motors Passenger Vehicles के लिए ब्रोकरेज ने 496 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा कीमत 420 रुपए के मुकाबले इसमें करीब 18% तक की तेजी आने का अनुमान है.

Eicher Motors में 17% तक बढ़त संभव

Eicher Motors के लिए 8,634 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया गया है. मौजूदा शेयर कीमत 7,361 रुपए के मुकाबले इसमें करीब 17% तक की संभावित तेजी बताई गई है.

Maruti Suzuki में 11% तक अपसाइड

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Maruti Suzuki के लिए ब्रोकरेज ने 15,280 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा कीमत 13,728 रुपए के मुकाबले इसमें करीब 11% तक की संभावित बढ़त का अनुमान लगाया गया है.

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत फंडामेंटल वाली बड़ी कंपनियों में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.