शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। प्रभात पेट्रोल पंप के आसपास हुए छोटे से झगड़े में विजय मेवाड़ा नामक युवक की गुप्ती से गोदकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
READ MORE: नवरात्रि मेले में अश्लील डांस: बार बालाओं के डांस देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
पुलिस के अनुसार, भोपाल के प्रभात पेट्रोल पंप के पास विजय मेवाड़ा के साथ मामूली विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने उन पर धारदार गुप्ती से हमला बोल दिया। युवक के पेट और छाती में कई वार किए गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
READ MORE: 2 मासूम बच्चियों से हैवानियत: दरिंदों ने आइसक्रीम खिलाने के बहाने घर ले जाकर किया गंदा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों ने विजय को तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान युवक ने अपनी जान गंवा दी। घटना की सूचना मिलते ही आधी रात को हमीदिया अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अशोका गार्डन थाने की पुलिस के साथ-साथ कोहेफिजा थाने की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

